फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने IAF पायलट को किया शीश झुका कर 'अभिनंदन', की सकुशल वापसी की कामना

Thu, 28 Feb 2019 08:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
#BringBackAbhinandan
आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की नाकाम कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को तो मार गिराया लेकिन ऑपरेशन के दौरान देश का एक मिग-21 जेट भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
Abhinandan
इस हमले के बाद से पायलट विंग कमांडर अभिनंदन लापता हैं। पाकिस्तान की सेना की ओर से पहले दो भारतीय पायलट को पकड़ने का दावा किया गया। लेकिन बाद में कहा कि उसके कब्जे में सिर्फ एक भारतीय पायलट है। जिस पायलट की बात हो रही है वो इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान हैं। उन्होंने बुधवार सुबह फाइटर प्लेन मिग 21 से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan
पूरे देश में पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के जल्द और सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। बॉलीवुड हस्तियों ने बुधवार को शांति का आह्वान किया और भारतीय वायुसेना के पायलट की सकुशल वापसी की कामना की। इसमें सबसे पहले थे अमिताभ बच्चन।

4 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीश झुका कर... अभिनंदन। इतना ही नहीं पूर्व विश्वसुंदरी सुष्मिता सेन ने कहा, "हम सभी विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निखिल आडवाणी
फिल्मकार निखिल आडवाणी ने ट्वीट किया, "वे सभी लोग, जिन्होंने कल निडरता के साथ जयकारे लगाए थे, मैं आपसे अगली पंक्ति पढ़ने के लिए कहता हूं। वह अभी भी नहीं लौटे हैं।" कुछ हस्तियों ने सोशल मीडिया समुदाय को और अधिक जिम्मेदार होने और नफरत को फैलाने से रोकने का आग्रह किया।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें