फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूतन के जन्मदिन और सलमान खान की फिल्म 'भारत' को क्लीन चिट सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 04 Jun 2019 06:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nutan - फोटो : social media
दिग्गज एक्ट्रेस नूतन का जन्म 4 जून 1936 को मुंबई में हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक माना जाता है। नूतन ने अपने फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में कीं जो एक से बढ़कर एक हिट फिल्में रहीं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। नूतन बॉलीवुड का वह नगीना हैं जिसकी चमक से आज भी फिल्म जगत रोशन है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में नूतन सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

पढ़ें: एक्टिंग की ‘नोटबुक’ नूतन के सबसे प्रभावशाली 10 किरदार, इनमें से छह के लिए मिले बेस्ट एक्टिंग अवार्ड
विज्ञापन

2 of 5
Gauhar Khan - फोटो : social media
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद बीते दिनों अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। लेकिन अब उनके समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान आ गई हैं। गौहर खान ने सरफराज अहमद का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'वह अपनी संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं और उसमें काफी हैंडसम दिख रहे हैं। हर किसी को गर्व के साथ कपड़े पहनने का अधिकार है लेकिन मुझे लगता है कि आपको ये सब नहीं पता, क्योंकि आप खुद आईडेंटिटी क्राइसिस से जूझ रहे हैं।' 

पढ़ें: गौहर खान ने किया पाक क्रिकेट कैप्टन सरफराज अहमद का सपोर्ट, लोग बोले- तुम पाकिस्तान जाओ
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर जाते। अक्सर उनके घर (मन्नत) के बाहर हजारों की तादात में फैंस खड़े होकर उनको एक बार देखने की तमन्ना लेकर पहुंचते हैं। लेकिन ये बात अक्सर देखी गई है कि शाहरुख अपने फैंस को निराश नहीं होने देते। हाल में शाहरुख अचानक से अपने मेकअप आर्टिस्ट की शादी में पहुंचे। उन्हें देखकर मेहमानों के होश उड़ गए।

पढ़ें: मेकअप आर्टिस्ट की शादी में अचानक पहुंचे शाहरुख खान, मेहमानों का ऐसा था रिएक्शन

4 of 5
tina munim, anil ambani - फोटो : social media
बिजनेस टायकून अनिल अंबानी का आज जन्मदिन है। रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी का टेलिकम्युनिकेशन से लेकर केपिटल, इंफ्राक्टक्चर पावर सेक्टर तक बिजनेस का व्यापक अनुभव रखते हैं। अनिल अंबानी के बिजनेस से हटकर उनकी पर्नल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं टीना मुनीम से शादी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat film - फोटो : social media
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका में कहा गया है कि देश के नाम वाली यह फिल्म ‘भारत' की सांस्कृतिक और राजनीतिक छवि को खराब करती है। फिल्म का टाइटल भारतीय संविधान के प्रतीक और नाम अधिनियम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) की धारा 3 का उल्लंघन है। जिसके अनुसार, 'भारत' शब्द का इस्तेमाल कॉमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता। अब दिल्ली हाई कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें