फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Sadh: सलमान का साथ भी इस अभिनेता को नहीं दिला पाया कामयाबी, क्यों साइड रोल तक सिमट गया करियर?

Sun, 05 Jun 2022 10:40 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमित साध - फोटो : Instagram
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अमित साध पांच जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अभिनेता के रूप में स्थापित होने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। टीवी सीरियल 'क्यों होता है प्यार' से करियर की शुरुआत करने वाले अमित ने 'कोहिनूर' सीरियल में काम कर छोटे पर्दे पर अपनी पहचान कायम की। हालांकि, एक समय ऐसा आया, जब सभी ने उन्हें काम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमित ने फिल्मों की ओर रुख किया। बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के बाद वह अब तक सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। तो चलिए अमित साध के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अमित साध - फोटो : Instagram
बतौर टीवी कलाकार की शुरुआत
अभिनेता अमित साध ब्रिटिश मूल के भारतीय कलाकार हैं। पांच जून 1983 को बर्मिंघम (इंग्लैंड) में जन्मे अमित साध ने काफी स्ट्रगल के बाद बतौर अभिनेता पहचान बनाई। उन्होंने 20 साल की उम्र में टीवी कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की। उन्होंने सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शोज जैसे बिग बॉस, फियर फैक्टर और नच बलिए में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 6
amit sadh - फोटो : social media
जब टीवी से कर दिया गया बायकॉट
अमित साध ने अपने करियर के बारे में खुद जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने खुद टीवी को अलविदा नहीं कहा, बल्कि एक समय ऐसा आया, जब छोटे पर्दे से उनका बायकॉट कर दिया गया। सभी निर्माताओं ने उन्हें काम देना बंद कर दिया, जिसके बाद अभिनेता ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया।

4 of 6
Amit Sadh
सलमान-अरशद के साथ काम कर चुके हैं अमित साध
अभिनेता अमित साध ने सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत, अरशद वारसी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने रंगीला गुड्डु, सुल्तान और काई पो चे जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए। वैसे तो अमित आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन ज्यादातर साइड रोल में ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

5 of 6
Amit Sadh
इस पंजाबी एक्ट्रेस को किया डेट
अभिनेता अमित साध ने 'गन्स एंड रोजेज' सीरियल में डॉन का किरदार अदा किया था। उस दौरान उनके और अभिनेत्री नीरू बाजवा के रिलेशन में होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, बाद में खबर आई कि दोनों काा ब्रेकअप हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमित साध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में इस फिल्म से किया था डेब्यू
अमित साध ने फिल्म फूंक से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद वह 'काई पो चे' में दिखाई दिए और कई फिल्में भी कीं। इसके अलावा अमित साध ने वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख दिया। वह ब्रीद, अवरोध और जीत की जिद आदि वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें