जीनत अमान
- फोटो : Social Media
16 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी जीनत अमान, लुक आया सामने
70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। जीनत अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म पानीपत में नजर आएंगी। फिल्म में जीनत, सकीना बेगम का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म से उनका लुक सामने आया है। जिसमें वो एक रानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सकीना बेगम ने पानीपत की लड़ाई में अहम भूमिका निभाईं थी। जीनत ने हिंदी सिनेमा में बहुत से यादगार किरदार निभाए हैं। ऐसे में 16 साल बाद उन्हें आशुतोष गोवारीकर की फिल्म में देखना दिलचस्प होगा।