अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधीं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीब दो महीने बाद अब उनके मायके रीवा में रिसेप्शन का आयोजन किया गया।