फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी का किया शुक्रिया, कोरोना काल में निर्देशक ने फिर से दिखाई दरियादिली

Sat, 11 Jul 2020 07:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद से लेकर अक्षय कुमार तक, कई सितारे असल जिंदगी में हीरो बनकर उभरे हैं। इस कड़ी में अब रोहित शेट्टी ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को उनके 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। रोहित शेट्टी की इस मदद के बाद मुंबई के सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर रोहित शेट्टी का शुक्रिया किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
परम बीर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'हम रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हैं। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही वो खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए लगातार मदद कर रहे हैं। मि. शेट्टी ने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए 11 होटल्स की सुविधा दी है।'

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद करते हुए शहर के आठ होटल्स मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी कोरोना वारियर्स के लिए दिए थे। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की आखिरी रिलीज फिल्म 'सिंबा' थी। रणवीर सिंह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिलहाल रोहित शेट्टी छोटे पर्दे पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं।

तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी के बाद बिजली का बिल देखकर हैरान हुए ये निर्देशक, बताया चार महीने से उस घर नहीं गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें