बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक फरहान अख्तर के बर्थडे पर फिल्म गली ब्वॉय का ट्रे्लर रिलीज हुआ और मुंबई में लाचिंग इवेंट में वे खुद भी मौजूद थे। रणवीर सिंह ने तो फरहान के लिए हैप्पी बर्थडे का रैप गीत भी सुनाया। अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ इन दिनों सुर्खिंया बटोर रहे फरहान ने इस बार कुछ ऐसा कह दिया है जो उनके फैंस को चौंका सकता है।