फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने ट्रोलिंग के बीच इब्राहिम को सराहा, एक्टर के बारे में क्या बोले?

Sun, 16 Mar 2025 05:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी नई फिल्म ‘नादानियां’ में खराब एक्टिंग करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इसी बीच उनके सपोर्ट में कुछ इंडस्ट्री के लोग उतर आए हैं। इन्हीं में से एक कोरियोग्राफर विजय गांगुली भी हैं। जानिए, कोरियोग्राफर विजय ने इब्राहिम को लेकर क्या कहा? 

विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

इब्राहिम अली खान अपनी पहली ही फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। फिल्म ‘नादानियां’ में उनकी एक्टिंग को काफी खराब बताया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग हैं, जाे उनको सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी इब्राहिम को सपोर्ट किया है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

इब्राहिम को बताया मेहनती इंसान 
मिड डे से की गई बातचीत में कोरियोग्राफर विजय गांगुली कहते हैं, ‘इब्राहिम कोई कमाल के डांसर नहीं हैं लेकिन बहुत मेहनती हैं। वह नवाब परिवार से आते हैं लेकिन बहुत ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। हम उन्हें हर डांस स्टेप अच्छे से बताते थे, जिसे वह अमल में लाते थे।’ फिल्म ‘नादानियां’ में विजय गांगुली ने एक डांस सॉन्ग ‘तिरकिट धूम’ पर इब्राहिम अली खान को कोरियोग्राफ किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'नादानियां' - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
डांस को लेकर भी हुई ट्रोलिंग
इब्राहिम अली खान को सॉन्ग ‘तिरकिट धूम’ में डांस करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा। दरअसल, यह अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया मशहूर गीत ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची’ का रीमेक गीत है। इस गाने का रीमेक दर्शकों को पसंद नहीं आया है। साथ ही इब्राहिम का डांस भी अमिताभ बच्चन के फैंस को काफी खराब लगा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि एक बढ़िया गाना बॉलीवुड वालों ने खराब कर दिया है।  

ये खबर भी पढ़ें:Nadaaniyan: 'नादानियां' का बीटीएस वीडियो आया सामने, दिखी इब्राहिम-खुशी कपूर की मस्ती, फैंस ने दी प्रतिक्रिया 

 

4 of 5
फिल्म 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिटिक से इब्राहिम का झगड़ा चर्चा में आया
पिछले दिनों एक पाकिस्तानी क्रिटिक से इब्राहिम अली खान का झगड़ा हुआ। क्रिटिक का दावा है कि फिल्म के रिव्यू को लेकर इब्राहिम ने उन्हें पीटने की धमकी दी है। यह धमकी इब्राहिम ने सोशल मीडिया अकाउंट की पर्सनल चैट पर दी गई। लेकिन इस बारे में अभी तक इब्राहिम की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: लोगों को याद आ रहा सैफ अली खान का 1995 का झगड़ा, इब्राहिम से जुड़ा है मामला 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम की आने वाली फिल्म 
इब्राहिम की फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर रिलीज हुई। जल्द ही वह एक फिल्म ‘सरजमीन’ में भी नजर आएंगे, इसमें काजोल भी अहम किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में इब्राहिम के रोल से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें