अमीषा पटेल के पास कोई बड़ी फिल्म इस वक्त भले ना हो लेकिन पुरानी यादों को लेकर वो फूला नहीं समा रही हैं। रितिक रोशन के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी और दोनों की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' सुपरहिट रही। इसी को लेकर उन्होंने पूजा हेगड़े पर ताना मारा है।
विज्ञापन
2 of 5
पूजा हेगड़े की पहली फिल्म 'मोहनजो दारो' हाल ही में रिलीज हुई लेकिन कोई कमाल ना कर सकी। फिल्म में उनके साथ रितिक रोशन के होने की वजह से बहुत उम्मीदें थी लेकिन फिल्म चल नहीं पाई। पूजा रितिक के साथ करियर शुरू होने को लेकर बेहद खुश थीं, फिल्म फ्लॉप हुई तो अमीषा ने अपनी भड़ास निकाल ली।
विज्ञापन
3 of 5
अमीषा पटेल ने एक कार्यक्रम में कहा कि हर नए सितारे की किस्मत उनके जैसी नहीं होती। उन्होंने भी रितिक के साथ करियर शुरू किया और फिल्म सुपरहिट रही। वहीं पूजा की फिल्म नहीं चल पाई। उन्होंने कहा कि वैसे उन्हें फिल्म के ना चलने का दुख है।
4 of 5
अमीषा पटेल के एक नई हीरोइन पर इस तरह ताना मारने को लेकर उनकी आलोचना भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये मैडम तो दूसरे के दुख से खुश हैं।
अमीषा पटेल के करियर में 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' ही बड़ी फिल्में हैं। उनके पास फिल्मों के नाम पर पिछले काफी वक्त से कुछ नहीं है लेकिन वो अपने बयानों से खुद को सुर्खियों में बनाए रखती हैं।