सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में काम कर रही हैं। ये उनके करियर की दूसरी फिल्म हैं, जो उन्होंने साइन की। पहली फिल्म 'केदारनाथ' है लेकिन अभी वो भी रिलीज नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
रिपोर्टस के मुताबिक 'सिंबा' सारा की डेब्यू फिल्म बन सकती है। फिलहाल सारा दिलोजान से इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और ये पहली बार है जब उन्होंने फिल्म से जुड़ी कोई फोटो शेयर की है। ये फोटो शेयर करने के साथ ही सारा ने निर्देशक रोहित शेट्टी को टीचर्स डे के मौके पर विश भी किया और लिखा, 'सबसे दयालु और सबकी मदद करने वाले शख्स को मैं धन्यवाद कहना चाहती हूं। हर बार जब मैं आपसे मिलती हूं तब न सिर्फ मुझे मेरा काम सिखाने बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की कला सिखाने के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
3 of 5
rohit with sara
इस प्यारे मैसेज के साथ सारा ने रोहित शेट्टी और उनकी फिल्म 'सिंबा' के सेट की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। फिल्म इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सारा एक चुलबुली लड़की का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म महिलाओं के सम्मान पर आधारित होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है। फिल्म महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर बनने जा रही है।
4 of 5
kedarnath
वहीं सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने केदारनाथ के निर्माता-निर्देशक प्रेरणा अरोरा और अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस रिपोर्ट के बाद प्रेरणा अरोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और आईपीसी की धारा 420, 467, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी तरफ क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने इन आरोपों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, 'पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है। अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रियाज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है। इसके बाद क्रिआर्ज या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।'