फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' से सकीना बन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली अमीषा पटेल को लोगों ने 'गदर 2' में भी काफी पसंद किया था। फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रहा था। फिल्म को लेकर 22 साल बाद भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। फैंस को अब इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, निर्देशक ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब खुद अमीषा पटेल ने सीक्वल को लेकर अपडेट साझा किया है।