एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुंबई के एक शॉपिंग मॉल पहुंचीं। इस दौरान वह पिंक लेगिंग्स और व्हाइट टॉप में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अमीषा के पास इन दिनों कोई फिल्म तो नहीं है लेकिन पार्टीज और इवेंट्स में वो अक्सर नजर आती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जॉन अब्राहम
एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म 'रॉ - रोमियो अकबर वॉल्टर' की शूटिंग में जुट गए है। जॉन प्रोड्यूसर अजय कपूर के नए ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर स्पॉट किए गए। इस दौरान जॉन ब्लू डेनिम जींस और जैकेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बेबी बंप के साथ स्पॉट की गईं। ब्लू डेनिम और सफेद कुर्ती के साथ मीरा समर लुक में दिखीं। शॉपिंग के लिए पहुंची मीरा अपना सामान खुद उठाती नजर आईं।
4 of 5
मंदाना करीमी
हाल ही में समुंदर किनारे खिंचवाई गई अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी बांद्रा स्थित एक किचन गार्डन में पहुंचीं। मंदाना के करीबी सूत्रों की मानें तो वो जल्द ही रणबीर के साथ एक फिल्म में भी दिख सकती हैं।
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में टीटू का किरदार निभाने वाले सनी निज्जर पीवीआर पहुंचे। फेडेड जींंस, टी शर्ट और कैप में सनी निज्जर को देख फैंस ने उनको घेर लिया। इन दिनों सनी एक सोलो लीड की तैयारियों में हैं।