फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में काम को तरस रहीं अमीषा पटेल, फिल्ममेकर के 2.5 करोड़ ना लौटाने पर हुई FIR

Fri, 29 Mar 2019 11:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ameesha patel
अमीषा पटेल पर एक बार फिर धोखाधड़ी का आरोप लगा है । इसके चलते उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा गया है । अमीषा का बॉलीवुड करियर अच्छा नहीं चल रहा है । इस बीच ये दूसरी बार है जब अमीषा पैसों की धोखाधड़ी के मामले में फंस गई हैं । रांची के एक फिल्म मेकर ने अमीषा पर 2.5 करोड़ रुपए वापस ना करने का आरोप लगाया है । 
विज्ञापन

2 of 7
ameesha patel
रांची के रहने वाले मेकर अजय कुमार ने अमीषा और उनके पार्टनर कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अमीषा और कुणाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'देसी मैजिक' को पूरा करने के लिए अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे । 
 
विज्ञापन

3 of 7
ameesha patel
अमीषा फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे प्रोड्यूसर भी कर रही हैं । ये फिल्म साल 2013 में बनना शुरू हुई थी । अमीषा ने अजय से कहा था कि फिल्म रिलीज होते ही वो उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस लौटा देंगी । अजय ने लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई । जब अजय ने अमीषा से पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने 3 करोड़ रुपए का चेक दिया । 

4 of 7
ameesha patel
अजय ने ये चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया । अजय ने दोबारा अमीषा से बात की । इस पर अमीषा ने कहा कि हमारा आपको पैसे वापस ना करने का कोई इरादा नहीं है । फिल्म रिलीज होते ही पैसे वापस कर देंगे । इसके अलावा अजय को अमीषा की मशहूर लोगों के साथ तस्वीरें दिखाकर धमकाया भी गया । 
 
विज्ञापन

5 of 7
ameesha patel
इस बात से परेशान होकर अब अजय ने कानून की मदद लेने का फैसला किया और उनके खिलाफ रांची की एक अदालत में केस फाइल किया है । अमीषा की इस फिल्म में जायेद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे । फिल्म में अमीषा का डबल रोल है । बता दें कि इससे पहले भी अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है । एक ईवेंट कंपनी का आरोप था कि अमीषा पटेल ने पैसे ले लिए लेकिन शादी में डांस करने के लिए शामिल नहीं हुईं। 
विज्ञापन

6 of 7
ameesha patel
उनके साथ चार और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। एसीजेएम-5 रवीश कुमार अत्री की कोर्ट ने 12 मार्च को सभी को तलब किया था । खबर के अनुसार, पवन कुमार वर्मा मुरादाबाद में एक ईवेंट कंपनी चलाते हैं । इस कंपनी ने अमीषा को 11 लाख रुपए देकर शादी में डांस करने के लिए बुलाया था। पूरे पैसे लेने के बाद भी वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ameesha patel
पवन ने बताया, 'अमीषा दिल्ली तक तो आई थीं लेकिन मुरादाबाद में कार्यक्रम के लिए नहीं पहुंचीं। दिल्ली आने के बाद एक्ट्रेस के असिस्टेंट सुरेश परमार ने फिर से 2 लाख रुपये मांगे और कहा कि उनसे झूठ बोला गया था कि दिल्ली से मुरादाबाद ढाई घंटे का रास्ता है, जबकि लोग 5 घंटे बता रहे हैं इसलिए जब आप 2 लाख रुपए और देंगे तभी हम मुरादाबाद आएंगे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें