फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीता अंबानी के साथ ऐसा है अनंत की खास करीबी का रिश्ता, IPL में तो ट्रॉफी ही थमा दी

Mon, 13 May 2019 03:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ambani family - फोटो : social media
बॉलीवुड से लेकर खेल की दुनिया पर अगर किसी परिवार का राज है तो वो है अंबानी परिवार। रविवार की शाम को इंडियन प्रीमियर लीग का फिनाले हुआ, जिसमें अंबानी की टीम मुंबई ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। हैदराबाद में हुए इस मैच के दौरान कई सेलिब्रिटीज को मैदान पर देखा गया लेकिन सबकी निगाहें तो अंबानी परिवार पर ही टिकी रहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
shloka mehta, akash ambani - फोटो : social media
स्टेडियम में नीता अंबानी को टीम की जीत के लिए कई बार दुआएं करते हुए देखा गया। उनके साथ बेटा आकाश, बहू श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी मैच का मजा लेने के लिए पहुंचे। मैच खत्म होने के बाद नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने ट्रॉफी के साथ पोज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
anant ambani, radhika merchent - फोटो : social media
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जीत की खुशी को जाहिर करते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद आकाश अंबानी ट्रॉफी के साथ एयरपोर्ट पर दिखे जहां कैमरे को देखकर उन्होंने स्माइल दी। इस दौरान आकाश अंबानी ने चेक शर्ट पहनी तो वहीं श्लोका मेहता फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिखीं।

4 of 5
akash ambani, shloka mehta - फोटो : social media
अनंत और राधिका ने इस दौरान टीम मुंबई के सपोर्ट में ब्लू कलर की जर्सी पहनी थी। एयरपोर्ट पर जब राधिका को स्पॉट किया गया तो वो फोन पर बिजी दिखीं। बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। आकाश अंबानी ने बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। उससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी हुई। अबसभी की नजरें छोटे बेटे अनंत अंबानी पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akash ambani - फोटो : social media
आकाश अंबानी की शादी में अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। राधिका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए। खबरें हैं कि जल्द ही अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन तस्वीरें देखकर काफी कुछ बयां हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें