गुलाबो सिताबो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में लखनऊ शहर के एक नवाबी मकान मालिक का किरदार अदा कर रहे मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, “ये एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और हम सब खुश हैं कि इसे पूरी दुनिया के सामने हम इस तरह लेकर आ रहे हैं। ‘गुलाबो सिताबो’ में जीवन का आनंद है। ये एक ऐसी ड्रामा वाली कॉमेडी है जिसे घर के सारे लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं।”