फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर को नहीं पसंद 'क्यूट बॉय' की इमेज, बोले- नफरत है इस शब्द से

Wed, 01 Mar 2023 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' को लेकर चर्चा में हैं। बतौर मॉडल अपने करियर का आगाज करने वाले शाहिद कपूर ने अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। बॉलीवुड में उनकी छवि एक चॉकलेट बॉय के रूप में रही है। इसके अलावा एक्टर के फैंस उन्हें 'क्यूट' एक्टर भी कहते हैं। मगर, शाहिद को यह कॉम्प्लीमेंट कतई पसंद नहीं है। हाल ही में उन्होंने इस पर एतराज जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : social media
हाल ही में एक बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने स्वीकार किया कि वह 'क्यूट' शब्द से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, ' लोग जब भी मुझे क्यूट कहते हैं, मुझे हमेशा ही खराब लगता है। जब भी लोगों ने मुझसे कहा कि तुम क्यूट हो तो मुझे पसंद नहीं आया। मुझे हमेशा यह लगा कि किसी से ऐसा क्यों ही कहा जाता है?'
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'अब लोग मुझे जो कुछ भी देते हैं, मैंने वह स्वीकर करना सीख लिया है। लेकिन, इस शब्द को लेकर मुझे हमेशा लगा कि यह बहुत सीमित है।' बात एक्टर की वेब सीरीज 'फर्जी' की करें तो बीते माह यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह लोकल स्ट्रीट आर्टिस्ट पर आधारित है। इस सीरीज में अभिनेता के साथ विजय सेतुपति भी नजर आए।
Bollywood Actors: सरकारी नौकरी को पीछे छोड़ आजमाई बॉलीवुड में किस्मत, किसी का चमका सितारा तो कोई रहा जीरो

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : social media
फर्जी के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में खुद शाहिद कपूर ने भी फर्जी 2 की पुष्टि की है।
Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं, पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार के लिए कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान शाहिद कपूर ने कहा, 'फर्जी' का सीजन 2 जरूर आएगा, लेकिन चीजों में वक्त लगता है। शो खत्म होने के बाद उसके पोस्ट प्रोडक्शन में एक साल का वक्त लगता है। उसको 35-40 भाषाओं में और 200 देशों में रिलीज करते हैं, जब शूटिंग होगी तो सीरीज उसके एक साल के बाद रिलीज होगी। मुझे लगता है कि अभी फर्जी का सीजन 2 आने में डेढ़ से दो साल का समय लगेगा।'
Zwigato Trailer Launch: शाहरुख हां करते तो भी कपिल के साथ ही बनाती फिल्म, नंदिता ने किया अगली फिल्म का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें