बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने परदे पर वैसे तो कई रूप धरे हैं, लेकिन इस बार जिस रूप में वह परदे पर नजर आने वाले हैं, वह उनके प्रशंसकों को भी हैरान कर सकता है। रवि किशन इन दिनों ओशो पर बन रही एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में ओशो के गेटअप में उनकी कुछ तस्वीरें हम ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए लेकर आए हैं। इनमें रवि किशन का रूप परिवर्तन बहुत विस्मयकारी है।