सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके सुनील शेट्टी के जीवन में एक दौर ऐसा भी रहा जब लगभग छह साल तक बॉक्स ऑफिस पर उनका कब्जा रहा। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। इस लिस्ट में उनकी पहली फिल्म ‘बलवान’, ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘गोपी-किशन’, ‘बॉर्डर’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। सुनील शेट्टी की चर्चित फिल्मों की बात करें तो ‘गोपी किशन’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘सुरक्षा’, ‘रघुवीर’, ‘गद्दार’, ‘टक्कर’, ‘एक था राजा’, ‘विश्वासघात’, ‘कृष्णा’, ‘शस्त्र’, ‘सपूत’, ‘रक्षक’, ‘बॉर्डर’, ‘पृथ्वी’, ‘भाई’, ‘आक्रोश’, ‘क्रोध’, ‘हेराफेरी’, ‘रिफ्यूजी’, ‘जंगल’, ‘धड़कन’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘कांटे’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ सहित लंबी लिस्ट है। अभिनेता ‘धारावी बैंक’ जैसी सीरीज में भी अभिनय कर चुके हैं।