फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं अनिल अंबानी की पत्नी, इन अभिनेत्रियों ने भी चुना अरबपति हसबैंड

Mon, 03 Jun 2019 05:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tina munim
बिजनेस टायकून अनिल अंबानी का 4 जून को जन्मदिन है। रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी का टेलिकम्युनिकेशन से लेकर केपिटल, इंफ्राक्टक्चर पावर सेक्टर तक बिजनेस का व्यापक अनुभव रखते हैं। अनिल अंबानी के बिजनेस से हटकर उनकी पर्नल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं टीना मुनीम से शादी की है। हालांकि सिर्फ टीना ही नहीं बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने लिए बिजनेस टायकून को जीवन साथी चुना। आइए बात करते हैं उन्हीं में से 5 की।
विज्ञापन

2 of 6
Ayesha Takia
आयशा टाकिया
अपनी मासूमियत के लिए जानी जाने वाली आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं। वहीं आयशा के पति फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला
जूही चावला ने भी बॉलीवुड को दरकिनार करते हुए उद्योगपति जय मेहता से शादी की। जूही और उनके पति इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।

4 of 6
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। राज की ये दूसरी शादी थी। खबरों की मानें तो राज कुंद्रा और शिल्पा की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ़्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। राज कुंद्रा एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों का विवान नाम का एक बेटा भी है।
विज्ञापन

5 of 6
Asin
असिन
सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं असिन ने बॉलीवुड से बाहर का जीवनसाथी चुना। उनकी शादी कारोबारी राहुल शर्मा से साल 2016 में हुई। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Celina Jaitley
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने भी पीटर हैग के साथ शादी करके इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया। पीटर एक होटल कारोबारी हैं। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। पीटर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग हैं। दोनों ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें