संजीव कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजीव, साधना और आशा पारेख
फिल्मालय स्टूडियो के साथ साथ सशधर मुखर्जी ने इसी कैंपस में एक्टिंग स्कूल भी चलाया। आशा पारेख, साधना और संजीव कुमार जैसे कई सितारों ने फिल्मालय एक्टिंग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी है। सशधर मुखर्जी ने संजीव कुमार को सबसे पहला मौका फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' में दिया था। इस फिल्म में संजीव कुमार ने इंस्पेक्टर की छोटी सी भूमिका निभाई थी। धर्मेंद्र को सशधर मुखर्जी ने 'लव इन शिमला' के लिए ट्रेन का टिकट भेज के ऑडिशन के लिए बुलाया था लेकिन धर्मेंद्र इस फिल्म के लिए सिलेक्ट नहीं हुए तो उन्होंने अपने बेटे जॉय मुखर्जी को फिल्म 'लव इन शिमला' में लांच कर दिया। धर्मेंद्र को सशधर मुखर्जी ने साल 1961 में रिलीज फिल्म 'शोला और शबनम' में मौका दिया हालांकि इससे पहले धर्मेंद्र को अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' मिल चुकी थी।
Akshya Kumar: दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे अक्षय कुमार, निर्माण में अभिनेता ने रखी ईंट