चल चल रे नौजवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मिस्तान के गौरव तारे
1943 में अपनी स्थापना के बाद जो पहली फिल्म यहां बनी उसका नाम है 'चल चल रे नौजवान'। इस फिल्म में अशोक कुमार और नसीम मुख्य भूमिका में थे। 1940 और 50 के दशक में यहां कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई। 14 सेट वाले इस स्टूडियो में करीब 60 हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। फिल्मिस्तान में ‘शहीद’, ‘नागिन’, ‘नास्तिक’, ‘मजदूर’, ‘शबनम’ और ‘सरगम’ जैसी कई बड़ी फिल्में बनी हैं। फिल्मों के अलावा यहां कई बड़े धारावाहिकों और रियलिटी शोज की शूटिंग भी होती आई है।