फेसबुक
- फोटो : istock
और, अब कहानी फेसबुक की। फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों एक ही कंपनी मेटा के उत्पाद हैं। इंस्टाग्राम जैसी सेटिंग इस एजेंसी ने फेसबुक पर भी व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए कर रखी है। इसके लिए कंपनी ने तीन पैकेज रखे हैं, सिल्वर पैकेज, गोल्डन पैकेज और डायमंड पैकेज। सिल्वर पैकज में 20 हजार रुपये देकर 10 हजार लाइक्स और 10 हजार व्यूज खरीदे जा सकते हैं। गोल्डन पैकेज में 25 हजार रुपये देकर 10 हजार लाइक्स और व्यूज के अलावा 50 हजार इंप्रेशन व रीच भी दिलाने का दावा है। डायमंड पैकेज की कीमत बातचीत से तय होगी, इसमें पांच लाख फालोअर्स, पांच लाख लाइक्स और 75 हजार इंप्रेशन व 90 हजार रीच दिलाने का दावा है।