फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे पर लड़की के साथ ऐसी हरकत कर बर्बाद हो गया था करियर, 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस

Fri, 11 Oct 2019 05:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aman Yatan Verma - फोटो : Social Media
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और एंकर अमन यतन वर्मा आज अपना 48वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो अमन ने कई फिल्मों में भी काम किया है लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'पचपन खंभे लाल दीवारें' से 1987 में की थी। जानें अमन की जिंदगी से जु़ड़े कुछ रोचक किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
अमन वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कई टीवी सीरियल में काम करने के बाद अमन वर्मा ने फिल्म 'संघर्ष' से डेब्यू किया था। अमन को पहचान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से मिली थी। इसके बाद वो कई सीरियल्स में लीड रोल में नजर आए। लेकिन फिल्मों में उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
अमन वर्मा - फोटो : amar ujala
यहां तक कि फिल्म 'बागबान' में उन्होंने 20 साल की एक बेटी के पिता का किरदार निभाया था। जबकि उनकी खुद की उम्र उस समय 32 साल थी। अमन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म करना उनके लिए महंगा पड़ गया। क्योंकि इस फिल्म के बाद उन्हें इसी तरह के रोल मिलने लगे थे।

4 of 6
aman verma
अमन का एक रियलिटी शो 'खुल जा सिम सिम' काफी हिट हुआ था। अमन ने ये शो होस्ट किया था। साल 2005 में उनका करियर बिल्कुल ठप हो गया था जब उन पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा था।
विज्ञापन

5 of 6
aman verma
एक पॉपुलर न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें अमन एक मॉडल से करियर के बदले सेक्शुअल फेवर की बात करते नजर आए थे। ये वीडियो टेलीकास्ट भी हुआ था। इससे अमन की काफी बदनामी हुई थी और उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था। अमन ने भी चैनल पर केस किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aman verma
अमन का कहना था कि ये सब करके चैनल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और उनसे पैसे ऐंठना चाहता है। इस कांड के बाद अमन को कई साल तक काम नहीं मिला था। फिलहाल ये मुद्दा अब शांत हो चुका है। अमन ने 2016 में टीवी एक्ट्रेस वंदना लालवानी से शादी की थी। वंदना अमन से 15 साल छोटी हैं।

अमिताभ को मौत के मुंह में पहुंचा देने वाले एक्टर की हुई थी ऐसी हालत, जानिए हादसे की पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें