War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म वॉर की कामयाबी पर इसके सीनियर हीरो ऋतिक कहते हैं, “हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो भारत में एक्शन फिल्मों के पैमाने को आगे ले जाए और पश्चिम में बनाई जा रही सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्मों से सही मायने में प्रतिस्पर्धा कर सके। हम सभी इस बात से खुश हैं कि वॉर ने ऐसा ही किया है और दुनिया भर के दर्शकों से उसे अविश्वसनीय प्यार और सराहना मिल रही है। वॉर अपनी शैली को बेहतर तरीके से परिभाषित करने वाली एक एक्शन फिल्म है और मैं फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए बेहद खुश हूं, क्योंकि हम सभी ने इस फिल्म को एक स्तर ऊपर उठाने के लिए अपना सब कुछ बल्कि उससे कुछ ज्यादा ही दिया है। मुझे इस बात से खुशी है कि वाईआरएफ ने एक बार फिर से पूरी तरह से आउट ऑफ द बॉक्स जाकर भारत को एक नया एक्शन फ्रैंचाइज़ी दिया।”