फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उम्र बढ़ने को अपमान न बनाएं', बॉलीवुड में उम्र के आधार पर भेदभाव पर ईशा कोप्पिकर ने उठाए सवाल; की ये गुजारिश

Fri, 03 Jul 2026 02:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Isha Koppikar: ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि बड़ी उम्र के पुरुष कलाकारों को अहमियत दी जाती है जबकि महिलाओं को नहीं। 
विज्ञापन
1 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम @isha_konnects
बॉलीवुड के कई सितारों ने ज्यादा उम्र के पुरुष कलाकारों के छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने के खिलाफ आवाज उठाई है। अब इसमें नया नाम एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का जुड़ गया है। उन्होंने इंडस्ट्री में उम्र संबंधी भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन

2 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम @isha_konnects
क्या महिला की उम्र है समस्या? 
ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा 'यह बहुत अजीब है, है ना? एक आदमी की उम्र बढ़ने को अनुभव कहा जाता है, जबकि एक महिला की उम्र बढ़ने को समस्या। फिल्मों में हम हीरो को अपनी आधी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते देखते हैं। वे उनके हीरो बन जाते हैं। यह बहुत नॉर्मल है।'
विज्ञापन

3 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम @isha_konnects
महिला मजबूत होती है
उन्होंने आगे कहा 'अगर कोई महिला स्टाइलिश है, अपनी बात खुलकर रखती है और अपनी अलग पहचान को सेलिब्रेट करती है, तो उससे कहा जाता है कि इस उम्र में अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार करो। सच तो यह है कि समय के साथ, एक महिला कम नहीं होती, वह और गहरी होती जाती है। उसका कॉन्फिडेंस शोर नहीं मचाता। वह और मजबूत होता है। उसकी खूबसूरती सिर्फ उसके चेहरे में नहीं होती। यह उसके सफर में दिखती है। झुर्रियां सिर्फ उसकी उम्र नहीं दिखातीं, वे उसके संघर्षों को दिखाती हैं।'

‘बहकावे में नहीं…’ भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत का फिल्ममेकर अशोक पंडित ने किया विरोध; बुद्धिजीवियों को लताड़ा

4 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम @isha_konnects
जीवन के अनुभव देख सकते हैं
'कांटे' फिल्म की एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'आप उसमें उसकी हीलिंग और उसके जीवन के अनुभव को देख सकते हैं। अगर हर महिला को जीवन मिला है, तो उसकी उम्र बढ़ेगी ही। आपकी मां, आपकी पत्नी, आपकी बहन, आपकी बेटी और एक दिन आप खुद। हर किसी की उम्र बढ़ती है। इसलिए, उम्र बढ़ने को अपमान न बनाएं। हर उम्र में महिलाओं का सम्मान करें। उनकी उम्र न देखें, बल्कि उनके सफर को देखें। उनकी त्वचा न देखें, बल्कि उनकी ताकत को देखें। इसे समझें। क्योंकि गरिमा की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। कॉन्फिडेंस की कोई उम्र नहीं होती। इस बारे में सोचें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : इंस्टाग्राम
उम्र से अलग है खूबसूरती
कैप्शन में उन्होंने लिखा 'दुनिया ने बहुत समय खूबसूरती को उम्र से परिभाषित करने में बिताया है। शायद असली खूबसूरती कभी उम्र से जुड़ी थी ही नहीं।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें