फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alok Nath: ‘बाबूजी’ के बर्थडे पर पेश हैं उन पर बने कुछ मजेदार जोक्स, पढ़कर आ जाएगी आपके चेहरे पर मुस्कान

Sun, 10 Jul 2022 08:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आलोक नाथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1956 को दिल्ली में जन्मे आलोक नाथ के जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनके ऊपर वायरल हुए कुछ मजेदार जोक्स। 
विज्ञापन
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलोक नाथ एक ऐसा नाम हैं, जिसे सुनते ही संस्कारी पिता की छवि सामने आ जाती है। रोमांटिक होरी से करियर की शुरुआत करने वाले आलोक नाथ को पिता के किरदार निभाकर पहचान मिली और अब वह 'बाबूजी' के नाम से जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए आलोक नाथ पर बने कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हुए आलोक नाथ पर जोक्स...

विज्ञापन

  • जब तक आप इसे पढ़ रहे हैं, आलोक नाथ तब तक 10 कन्यादान कर चुके होंगे।
  • आलोक नाथ पहले इंसान थे जिन्होंने 'पारले' को 'पारले जी' कहकर बुलाया था। 
  •  आलोक नाथ की फुल फॉर्म, ए लॉट ऑफ कन्यादान (बहुत सारे कन्यादान)
  • मुझे नहीं पता तुम कौन हो, लेकिन मैं तुम्हें ढूंढ कर तुम्हारा कन्यादान करूंगा

  • जब आलोक नाथ पैदा हुए तो नर्स बोली, बधाई हो! बेटी का बाप पैदा हुआ है।
  • जब आलोक नाथ के टीचर ने बचपन में उनसे पुछा की बड़े होकर वह क्या बनेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे बेटियों का बाबूजी बनना है।'
  • बचपन में आलोक नाथ स्कूल से छुट्टी करके बेटियों की शादी में जाया करते थे।
  • अक्षय कुमार: जो मैं बोलता हूं, वो मैं करता हूं, जो मैं नहीं बोलता, वो मैं डेफिनेटली करता हूं; आलोक नाथ: मेरी बेटी का कन्यादान तो मैं करता हूं और जो मेरी बेटी नहीं है उसका तो मैं डेफिनेटली करता हूं
 
विज्ञापन

  • आलोक नाथ स्कूल में क्लास बंक करके मंदिर जाया करते थे।
  •  टेंपल रन खेलने से पहले आलोक नाथ अपनी चप्पल निकाल देते हैं।
  • आलोक नाथ इतने संस्कारी हैं कि जब उन्होंने 'गंदी बात' गाना सुना तो अपने कानों में गंगाजल डाल लिया था।
  • राहुल...नाम तो सुना ही होगा, मैं आलोक नाथ, आशीर्वाद लिया ही होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें