फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' के डायरेक्टर पर इस बात पर भड़के थे सलमान, घर से जाने तक को कह दिया था

Thu, 06 Jun 2019 09:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म भारत ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर की रही। देशभर में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म से जुड़ा एक वाकया सामने आया है जिसमें सलमान और अली आमने-सामने आ गये थे। 

'  
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म की लंबाई को लेकर सलमान और अली के बीच नोकझोंक हो गई थी। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अली ने फिल्म में 12 मिनट के कट लगाए थे लेकिन सलमान का मानना था कि फिल्म को और 15 मिनट छोटा किया जाए। ऐसे में इस मुद्दे पर दोनों में जबरदस्त बहस भी हुई, ऐसे में गुस्से में आकर सलमान ने अली को उनके घर से जाने को कह दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Bharat film poster - फोटो : twitter
सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर भारत की कमाई की लेकर चिंता में थे क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में ट्यूबलाइट और रेस 3 ने उनके स्टारडम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था। वहीं, ट्यूबलाइट और रेस 3 की तुलना में भारत को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना की तो कुछेक का मानना है कि फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। 

4 of 5
ali abbas
इधर, अली के लिए भारत की पहले दिन की कमाई चौंकाने वाली है क्योंकि सलमान और अली के लिए यह उनकी ओपनिंग डे पर मोटी कमाई करने वाली पहली फिल्म है। अली ने कहा 'हम ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जिसे लोग देखने आए और ईद का लुत्फ उठाए, हमारा ध्यान बस फिल्म के रिलीज के पहले दिन पर था जिससे कि लोग वाकई में इसका आनंद ले। '
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Abbas Zafar
अली ने आगे कहा कि 'दर्शकों ने भी फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया, मैंने भारत में सलमान को एक नये रूप में पेश करने की कोशिश की बिल्कुल एक नये अभिनेता की तरह, मैं बहुत आनंदित हूं कि दर्शकों ने मेरी इस कोशिश को पसंद किया और 'भारत' की पूरी जर्नी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें