बॉलीवुड अपने आप में बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई एक्टर और एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस नहीं करता है। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है, लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इनमें टीवी की क्वीन एकता कपूर का नाम भी शामिल है। दरअसल, कल 7 जून को एकता का बर्थडे है तो इसपर आइए जानते हैं इन अनमैरिड स्टार्स के बारे में..
विज्ञापन
2 of 16
Nagma
1990 में फिल्म बागी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस नगमा ने अभी तक शादी नहीं की है। उनकी उम्र 44 साल है और वह बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 16
tabu
फिल्म 'विजयपथ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस तबू की उम्र 47 साल है और अभी तक शादी का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि फिल्मी दुनिया में यह अब तक 20 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। खास बात यह है कि इनकी पहली फिल्म 'विजयपथ' (1994) में उनके साथ अजय देवगन थे और हाल ही में आई फिल्म 'गोलमाल अगेन' में भी अजय के साथ नजर आईं।
4 of 16
sushmita sen
- फोटो : social media
मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है, लेकिन सुष्मिता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उन्हें कई हिट फिल्मों में देखा गया है जिनमें बीवी नंबर वन, मैं हू ना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मे शामिल हैं। बता दें कि 43 वर्षीय सुष्मिता का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था। फिलहाल वह कश्मीरी ब्वॉयफ्रेंड रोमल शॉल संग चर्चा में हैं।
विज्ञापन
5 of 16
अमीषा पटेल
फिल्म कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अभी तक कुंवारी हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। 42 साल की अमीषा अब भी फिल्मों में काम करने की आशा रखती हैं।
विज्ञापन
6 of 16
टेलीविजन
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल की क्वीन और एक्टर तुषार कपूर की बहन एकता कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है। बता दें कि फिल्मों से ज्यादा 43 वर्षीय एकता सीरियल और वेबसीरीज पर ज्यादा काम करती हैं। कल 7 जून को वह अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। बता दें कि एकता हाल ही में सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
विज्ञापन
7 of 16
Zoya Akhtar
- फोटो : social media
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और एक्टर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर के भी हाथ अभी तक पीले नहीं हुए हैं। बता दें कि इस वक्त उनकी उम्र 46 साल हो रही हैं।
8 of 16
salman khan
- फोटो : social media
सलमान की शादी का इंतजार देश का हर नौजवान कर रहा है। सलमान 53 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी शादी को अभी कोई अता-पता नहीं है और आज बॉलीवुड में वह टॉप के सुपरस्टार हैं और फिल्म इंडस्ट्री सलमान जैसे एक्टर से ही मशहूर है। हाल ही में सलमान ने इंटरव्यू में ये कहकर चौंका दिया कि उनका शादी से भरोसा ही उठ चुका है।
9 of 16
karan johar
47 वर्षीय दिग्गज फिल्म मेकर करण जौहर भी अभी सिंगल ही जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन उन्हें एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना पसंद थी और उन्होंने ट्विकल को ऑफर भी किया था। लेकिन ट्विंकल ने करण के इस प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। बता दें कि करण आज टॉप के फिल्म मेकर हैं और बॉलीवुड में डायरेक्टर की रेस में सबसे टॉप पर चल रहे हैं।
10 of 16
Tamanna bhatia, Sajid khan
- फोटो : social media
48 साल के हो रहे फिल्म मेकर साजिद खान भी सिंगल घूम रहे हैं। साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल की तीनों सीरिज डायरेक्ट की है। उन्होंने ही फिल्म हिम्मतवाला डायरेक्ट की थी जो कि बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। साजिद कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
11 of 16
manish malhotra
बॉलीवुड में जाने-माने कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी 52 साल की उम्र में अभी तक शादी से बच रहे हैं। सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें में शाहरुख खान का कॉस्ट्यूम मनीष ने ही डिजाइन किया था जो काफी हिट हुआ था।
12 of 16
akshay khanna
एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने भी अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। उनकी उम्र 44 साल है। अक्षय आज फिल्मों में निगेटिव और सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में एक पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू के किरदार में देखा गया था।
13 of 16
uday chopra
- फोटो : social media
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने भी अभी तक किसी लड़की को अपना जीवन साथी नहीं बनाया है। बता दें कि वह आज 46 साल के हैं।
14 of 16
Sanjay Leela Bhansali
'गोलियों का रासलीला- राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके संजय लीला भंसाली ने भी शादी नहीं की हैं। बता दें कि वह 56 साल के हैं और डायरेक्टर की लिस्ट में टॉप लिस्ट में शामिल हैं।
15 of 16
Abhay Deol
- फोटो : twitter
एक्टर घर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल बहुत कम फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन उनके एक्टिंग के हुनर को हमेशा तारीफ मिली हैं। बता दें कि अभय की उम्र 43 साल है और वह भी सिंगल की लिस्ट में हैं।
आखिर में फिल्म 'सरबजीत' में काबिले तारीफ काम कर चुके 42 वर्षीय अभिनेता रणदीप हुड्डा की लाइफ में भी अभी तक कोई लड़की नहीं आई है। वह भी सिंगल ही जी रहे हैं। वह बहुत जल्द मुंबई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की बायोपिक में नजर आएंगे।