फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: चिरंजीवी से लेकर समांथा तक इन 7 सेलिब्रिटी ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Apr 2019 07:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Allu Arjun, Chiranjeevi and Amala - फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) का पहला चरण 11 अप्रैल को है। 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह से ही पोलिंथ बूथ के बाहर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी है। इस बीच चुनाव को लेकर सेलिब्रिटी में भी उत्साह दोगुना है। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जहां पर वो अपनी वोट वाली उंगली दिखाते हुए नजर आए। साथ ही लोगों से वोट डालने की अपील भी की।
विज्ञापन

2 of 7
Jr NTR with mother - फोटो : twitter
खास बात यह है कि इन सेलिब्रिटीज ने आम आदमी की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। जूनियर एनटीआर,अल्लू अर्जुन, मेगास्टार चिरंजीवी, एक्टर और नेता पवन कल्याण और अमला अक्किनेनी की वोट डालने के बाद की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सबसे पहले इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी मां शालिनी नंदमुरी के साथ पोलिंग बूथ के बाहर आम आदमी के तरह लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। 

विज्ञापन

3 of 7
Allu Arjun - फोटो : instagram
तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन ने भी वोट डाला और लोगों से मतदान करने की अपील भी की। वोट डालने के बाद इंक वाली तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- आज वह पहला दिन है जो यह तय करेगा कि आने वाले 1825 दिन कैसे रहेंगे। वोट जरूर डाले। इस पोस्ट के अलावा अल्लू अर्जुन की पोलिंग बूथ की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। 
 

4 of 7
Chiranjeevi with family - फोटो : twitter
चिरंजीवी भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के बाद इंक वाली उंगली कैमरे में दिखाते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
Naga Chaitanya and Samantha Akkineni - फोटो : twitter
तेलुगू एक्टर नागा चैतन्य भी पत्नी समांथा के साथ वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
Pawan Kalyan and Amala Akkineni - फोटो : twitter
इसके साथ ही एक्टर और नेता पवन कल्याण ने भी वोट डाला। पवन कल्याण जन सेना पार्टी के प्रमुख हैं। उन्होंने विजयवाड़ा से अपना वोट डाला। इसके अलावा एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी ने वोट डालने के बाद स्याही वाली उंगली दिखाई और लोगों से वोट डालने की अपील भी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतदान के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरु हो गई थी। पहले चरण में आंध्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार , छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडीशा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल में वोटिंग हो रही है। इसके अलावा 2 केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और अंडमान में भी वोटिंग हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें