फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa: 'पुष्पा: द राइज' के ये बेहतरीन डायलॉग्स, जो दिला देंगे पुष्पाराज के खूंखार अंदाज की याद

Tue, 03 Dec 2024 09:55 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पुष्पा' फिल्म के डायलॉग तो प्रशंसकों की खास पसंद बन चुके हैं। अब 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सीक्वल के रिलीज से पहले हम आपको याद दिलाते हैं, 'पुष्पा' फिल्म के खास डायलॉग।
विज्ञापन
1 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'पुष्पा: द राइज' फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया था। इस फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दर्शक सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले आपको याद दिलाते हैं पुष्पा द राइज की। इस फिल्म को कहानी से ज्यादा डायलॉग्स को दर्शकों ने पसंद किया है। 'पुष्पा' फिल्म के डायलॉग तो जैसे प्रशंसकों कि जुबान पर ही हैं। इस फिल्म का सबसे खास और चर्चित डायलॉग है 'मैं झुकेगा नहीं साला'। फिल्म में कई अन्य डायलॉग भी हैं, जो सीक्वल फिल्म में भी प्रयोग किए गए हैं।


 
विज्ञापन

2 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
सबसे चर्चित डायलॉग है- 'पुष्पा पुष्पा राज...मैं झुकेगा नहीं साला' - ये डायलॉग पुष्पाराज फिल्म में कई बार बोलते हैं। डायलॉग के साथ उनके अंदाज को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'इस दुनिया ने आपके हाथ में पिस्तौल दिया है और मेरे हाथ में कुल्हाड़ी' - ये डायलॉग पुष्पा ने पुलिस से तब कहा था, जब डीएसपी गोविंद, रेड्डी ब्रदर्स के ठिकाने पर छापा मारने के लिए आते हैं।

4 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'ब्रांड का ठप्पा आदमी के कपड़ों में नहीं होता..कैरेक्टर में होता है'- पुष्पा ने क्लाइमैक्स के वक्त एसपी भंवर सिंह शेखावत को बोला था। जब उसने अपनी शादी के दिन भंवर सिंह से, थाने में हुई अपनी बेइज्जती का बदला लिया था।
विज्ञापन

5 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं' - ये डायलॉग पुष्पा गुंडों से कहता है, जब वो उसके खिलाफ चल रहे षडयंत्र का पता लगाकर उनके ही घर पर जाकर उन्हें धमकी देता है। फिल्म के सीक्वल में भी इन डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है। अब वे कहते हैं कि फायर नहीं वाइल्ड फायर हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'मैं इधर किसी के फटे में टांग अड़ाने को नहीं आया...राज करने के लिए आया मैं' - ये डायलॉग पुष्पाराज मंगल श्रीनू से फोन पर बात के दौरान कहते हैं। जब मंगल श्रीनू ने पुष्पा और कोंडा रेडड्डी गैंग को खत्म करने के लिए अपने साले मोगलीस को भेजा था।
विज्ञापन

7 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'सामने कोई भी हो मैं झुकेगा नहीं' - ये डायलॉग पुष्पा फिल्म के क्लाइमैक्स दौरान बोलते हैं, जब वे शादी के मंडप में श्रीवल्ली को उनके और शेखावत के बीच हुई बहस के बारे में बताता हैं।

8 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'तुम एक टाइम पर एक गोली चलाओगे साहिब मैं एक टाइम पर 60 कुल्हाड़ी चलाउंगा...किसके ज्यादा टुकड़े होएंगे सोच लो' - पुष्पाराज जंगल में जब चंदन की तस्करी के दौरान चंदन की लकड़ियां छिपा देते हैं तब डीएसपी से बात करते हुए पुष्पा ये धमकी देता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
पुष्पा: द राइज - फोटो : अमर उजाला
'सौ वाला काम करेगा तो कायदे में रहेगा...हजार वाला काम करेगा तो फायदे में रहेगा' - पुष्पा जब पहली बार चंदन की लकड़ियां काटने का गैर कानूनी काम करने जा रहा है तब उसे यह डायलॉग उसके साथी केशव ने बोला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें