फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को दी स्पेशल ट्रीट, दिखाने ले गईं ये पिक्चर

Tue, 03 Dec 2024 09:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को छह साल हो गए हैं। बीते रविवार 1 दिसंबर को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अभिनेत्री ने अपनी बेटी मालती को स्पेशल ट्रीट दी।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, मालती - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई। हाल ही में इनकी शादी को छह साल पूरे हुए हैं। रविवार 1 दिसंबर को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को खास सरप्राइज दिया। वे बेबी मालती को 'मोआना 2' दिखाने ले गईं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
मोआना 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
डिज्नी का किया शुक्रिया अदा
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मालती 'मोआना 2' फिल्म का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी वेडिंग एनिवर्सरी पर क्या स्पेशल ट्रीट मिली। मालती की फेवरेट मोआना, हमारे कुछ दोस्त और परिवार। 'मोआना 2' बहुत ही मजेदार फिल्म है।' इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने डिज्नी का भी शुक्रिया अदा किया।
Arti Singh: आरती सिंह को आई 'बिग बॉस' की याद, साझा किया वीडियो, सलमान खान ने तारीफ में कही ये बात 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के साथ मोआना 2 देखती हुईं मालती - फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चों को पसंद आई 'मोआना 2'
प्रियंका चोपडा ने लिखा, 'शानदार स्क्रीनिंग के लिए शुक्रिया डिज्नी। सभी बच्चों ने फिल्म को खूब एंजॉय किया। आप भी थिएटर में यह फिल्म जरूर देखें'। प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार के लिए फिल्म की ये स्क्रीनिंग डिज्नी ने आयोजित की। तस्वीरों में मालती और बाकी बच्चे फिल्म का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। 

 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश अंदाज
साझा की गईं तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। ब्राउन कलर की स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप में वे मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी आगामी फिल्म में 'द ब्लफ' शामिल है।
Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सुकुमार ने कही दिलचस्प बात, खुशी के आंसू रोक नहीं पाए अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोआना 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
जमकर कमाई कर रही मोआना 2
फिल्म 'मोआना 2' साल 2016 में आई 'मोआना' का अगला भाग है। थैंक्सगिविंग के अवसर पर 27 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती पांच दिनों में इसने 221 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया। भारत में यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हुई। यहां भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 13.17 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने खुद पर दर्ज हुई शिकायत को बताया 'साजिश', बोले- मैंने कई हजार ट्वीट किए...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें