फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2’ के लिए मोटी रकम वसूलेंगे निर्देशक सुकुमार? सामने आया बड़ा अपडेट

Sun, 29 May 2022 12:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन, सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया। ऐसे में अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में 'पुष्पा: द रूल' को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आ गए हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुकुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट के मुताबिक, सुकुमार मेकर्स से 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट के लिए मोटी फीस वसूल करने वाले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्प द रूल' के लिए सुकुमार लगभग 40 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले हैं। निर्देशक ने फिल्म के पहले पार्ट के लिए 18 करोड़ रुपये फीस ली थी। यानी अब सुकुमार ने 'पुष्पा 2' के लिए अपनी फीस डबल से भी ज्यादा कर दी है।     
विज्ञापन

3 of 4
पुष्पा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
बीते दिनों 'केजीएफ चैप्टर 2' की शानदार कमाई के बीच एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि 'केजीएफ' की सफलता के बाद 'पुष्पा' के मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म का हर सीन फैंस पर अपनी गहरी छाप छोड़े। इसी वजह से स्क्रिप्ट को पॉलिश किया जा रहा है। इस दौरान स्क्रिप्ट में थोड़ा बहुत ही बदलाव किया गया है। इसके अलावा, मशहूर म्यूजिशन देवी श्री प्रसाद ने फिल्म के लिए तीन गाने कंपोज कर भी दिए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा' का दूसरा पार्ट काफी धमाकेदार होगा। इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म के बजट को भी बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, 'पुष्पा' के पहले पार्ट का बजट लगभग 200 करोड़ के आसपास का था और अब मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं। फिल्म में साउथ के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स की भी एंट्री हो सकती है। ऐसे में मेकर्स 'पुष्पा 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें