बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से ही साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। साउथ के सितारों की भी लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। 'आरआरआर' और 'पुष्पा' साउथ की ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि साउथ के सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 2104 में 'येवदु' में दिखाई दिए थे, जिसमें राम चरण मुख्य भूमिका में थे और अल्लू अर्जुन ने कैमियो किया था।