फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buhe Bariyan: पाकिस्तानी सिंगर के गाना चोरी करने के आरोप पर बोलीं कनिका कपूर, 'हमने ओरिजनल गाना बनाया है'

Sun, 01 May 2022 04:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कनिका कपूर का गाना बूहे बारियां - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार वह अपने नए गाने ‘बूहे बारियां’ की सफलता के लिए नहीं बल्कि गाने को चोरी करने के आरोप को लेकर चर्चा में हैं। कनिका कपूर पर पाकिस्तानी सिंगर हदीका कियानी ने अपना गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। हदीका ने दावा किया है कि यह उनकी मूल रचना है।
विज्ञापन

2 of 4
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
हदीका कियानी ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए कनिका ने गाने को लेकर आपत्ति दर्ज की है। हदीका ने प्रोडक्शन कंपनी और सिंगर के खिलाफ उनके गाने को चोरी करने के लिए लीगल एक्शन देने की भी धमकी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘बूहे बारियां’ गाना उन्होंने 2018 में गाया था, जिसे उनकी मां खावर कियानी ने उनके एलबम ‘रोशनी’ के लिए लिखा था। उनके पास पूरी एलबम के लीगल राइट्स हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस मामले पर कनिका कपूर ने अपना पक्ष रखा है। कनिका ने कहा कि हमने ओरिजिनल गाना नया बनाया है। जुनेजा जी ने इसके बोल लिखे हैं और श्रुति की कंपोजिंग है। गाने की कुछ लाइनों को हमने पंजाबी लोक गीतों से उठाया है। यह गाना किसी का कवर वर्जन नहीं है। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान या पंजाब से आता है। मुझे बस इतना पता है कि यह बहुत प्यारा है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कनिका कपूर
इसके आगे कनिका ने कहा कि हमारा मकसद किसी का गाना चुराने का नहीं था। अगर किसी को ऐसा लग रहा है तो यह दुख की बात है, जिनकी भावनाओं को हमने आहात किया है उनसे क्षमा मांगते हैं। बता दें कि यह गाना 28 अप्रैल को रिलीज हुआ था, उसके बाद से विवादों में घिर गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें