फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपाक के प्रीमियर में शामिल होंगी तेजाब हमले की पीड़िताएं, फिल्म में किया है अभिनय

Mon, 06 Jan 2020 01:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Chhapaak - फोटो : Twitter
हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म छपाक का प्रीमियर उसकी रिलीज से दो दिन पहले 8 जनवरी को मुंबई में रखा गया है। इस प्रीमियर की खास बात यह रहेगी कि जिन लोगों को केंद्र में रखकर यह फिल्म बनाई गई है, वह लोग इस स्पेशल शो का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

2 of 4
छपाक - फोटो : Social Media
फिल्म के केंद्र में रहने वाली लक्ष्मी अग्रवाल के अलावा जीतू शर्मा, रितु सैनी, बाला प्रजापति और कुंती सोनी इस प्रीमियर में मौजूद रहेंगी। कमाल की बात तो ये है कि इन सबने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। इतनी बड़ी घटना के बाद खुद को बड़े पर्दे पर देखना इन पीड़िताओं के लिए हौसला अफजाई जैसा ही होगा।
विज्ञापन

3 of 4
Chhapaak - फोटो : Twitter
फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था, 'लोग कह रहे हैं कि हमने एक बड़ा जोखिम लिया है, लेकिन मैं इसको जोखिम नहीं समझती। एक इंसान और एक निर्देशक के रूप में मेघना इस कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए सालों से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए ठीक समझा और मैंने भी कहानी सुनते ही तुरंत हां कह दी। इसलिए हमने ज्यादा सोच-विचार तो नहीं किया, लेकिन हमने इस फिल्म को बनाने के लिए जो कुछ भी किया है वह बहुत ही सहज तरीके और दिल से किया है। हम चाहते हैं कि लोग इस फिल्म को उसी तरह से लें, जिस तरह से हमने इसे बनाया है।'
विज्ञापन

4 of 4
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
तलवार, राजी जैसी फिल्में बनाकर निर्देशक मेघना गुलजार ने हमेशा वाहवाही बटोरी हैं। लक्ष्मी के किरदार को निभाकर यह फिल्म दीपिका के लिए भी बहुत जज्बातों भरी है। वह इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन भी लखनऊ में तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है, तभी से इस प्रोजेक्ट ने लोगों की उत्सुकताओं को बढ़ाया है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें