फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस साल हो जाएगी मलाइका और अर्जुन की शादी?, अभिनेत्री ने पहली बार खुलकर दिया जवाब

Mon, 06 Jan 2020 01:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । पिछले दिनों दोनों की नया साल मनाते तस्वीरें सामने आई थीं। न्यू ईयर पर दोनों गोवा गए थे । अर्जुन ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वो मलाइका को किस कर रहे थे । वहीं ऐसी ही एक तस्वीर मलाइका ने भी साझा की थी । 
 
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने अब खुलकर अपना रिश्ता लोगों के सामने ला दिया है । अक्सर दोनों की शादी करने की चर्चा भी होती रहती है । हाल ही में मलाइका ने अर्जनु से शादी करने को लेकर जवाब दिया है । जब मलाइका से साल 2020 में अर्जुन के साथ शादी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि अभी उनके पास बहुत सारे प्लान हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
मलाइका कहती हैं, 'मैं अभी अपनी टीम के साथ अपना बिजनेस बढ़ा रही हूं । मैं कुछ बड़ा करना चाहती हूं । मेरा 2019 बहुत अच्छा गया है । क्योंकि मुझे एक बिजनेस वुमेन के तौर पर पहचान मिली । शादी की बात करें तो अभी इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी । हम एक समय पर एक ही कदम उठा सकते हैं ।'
 

4 of 5
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
'हम दोनों को ही पता है कि हम कहां हैं और क्या कर रहे हैं । जब चीजें आगे बढ़ेंगी तो हम इस बारे में बात करेंगे ।' पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन ने भी मलाइका संग शादी को लेकर बात की थी । उन्होंने कहा था, 'हम दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत खुश हैं । अगर ऐसा कुछ होगा तो आप लोगों को बताऊंगा। कोई शॉक नहीं दूंगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora meet Rishi Kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को उनके परिवार ने भी मंजूरी दे दी है । जब भी मलाइका, अर्जुन के साथ कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो कपूर फैमिली का कोई ना कोई सदस्य कमेंट जरूर करता है । हाल ही में इस कपल की न्यू ईयर की तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर का कमेंट आया था । उन्होंने मलाइका-अर्जुन की किस वाली फोटो पर दिल वाली इमोजी बनाई थी ।
 

माहिरा की मां ने रश्मि के 'बेडरूम' की बात उठाई तो भड़कीं रश्मि की मां, कहा- 'मेरा खून खौल रहा है'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें