अल्का याग्निक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अल्का इस समय टीवी के एक रियलिटी शो में जज हैं। इस शो की एक प्रतियोगी रणिता बैनर्जी ने अल्का के गीत 'ऐसा लगता है' को इस तरह गाया कि अल्का इसे सुनकर भावुक हो गईं। उस समय अपने पिता के निधन का जिक्र करते हुए अल्का ने बताया, 'मेरी गुरु तो मेरी मां थीं लेकिन मैं अपने पिता के ज्यादा करीब थी। जब मैंने उन्हें खो दिया, तब मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मैंने घर से बाहर निकलने से भी मना कर दिया था।'