फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के पिता ने रिया पर दर्ज कराई FIR और अनुपम श्याम को मिली मदद, पांच बड़ी खबरें

Wed, 29 Jul 2020 07:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी में अब एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है। छह पन्नों की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और साथ ही उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सुशांत के पिता के मुताबिक, रिया ने उनके बेटे को इस स्थिति में पहुंचा दिया कि उसे खुदकुशी करनी पड़ी।

खुदकुशी से पहले रिया ने सुशांत को इस तरह से किया था टॉर्चर, पिता ने छह पन्नों की FIR में किए चौंकाने वाले खुलासे
 
विज्ञापन

2 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार ने सोमवार को राहत भरी सांस ली। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि अस्पताल में जाते समय आराध्या उनके गले गईं और कहा कि आप रोना मत।

डिस्चार्ज के वक्त आराध्या ने दादा अमिताभ बच्चन से कही थी ऐसी बात, सुनकर आंसू नहीं रोक पाए थे BIG B

 
विज्ञापन

3 of 5
रिया के घर से बाहर निकलतीं आनंदिनी फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। अपने शिकायत में उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का आरोप लगाया। सुशांत के पिता ने कहा कि रिया ने अपने परिवार के साथ मिलकर सुशांत के खिलाफ के षडयंत्र रचा। इस शिकायत के बाद अब रिया भी सर्तक हो गई हैं।

सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती का अगला कदम, ढाई घंटे तक वकील से की मुलाकात


 

4 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर करवा दी। इस शिकायत में उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने, उनका पैसा हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस मामले के थोड़ी देर बाद अभिनेत्री कंगना रनौत का भी बयान आ गया। उन्होंने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

सुशांत के पिता ने दर्ज कराई रिया के खिलाफ FIR, कंगना बोलीं- '15 करोड़ गायब और...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद, अनुपम श्याम और मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। बताया गया कि किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके परिवार ने इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी थी। 

अस्पताल में भर्ती अनुपम श्याम की मदद को आगे आए मनोज बाजपेयी, सोनू सूद ने भी बढ़ाया हाथ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें