फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: बेटी की बातें सुन हैरान रह गईं अलका याग्निक, बर्थडे पर बताए मां के हैरान कर देने वाले राज

Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Alka Yagnik - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर गायिका अलका याग्निक शुक्रवार को 54 साल की हो रही हैं। अलका याग्निक ने आखिरी बार फिल्म तमाशा का गाना “गर तुम साथ हो” गाया। 80 और 90 के दशक की नंबर वन गायिका रहीं अलका की शख्सीयत के कुछ राज उनकी बेटी सायशा ने खोले हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Alka Yagnik's Daughter - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपनी मां के बारे में बात करते हुए सायशा कहती हैं, 'मेरी मां मेरी अच्छी दोस्त हैं। वहीं मेरी नानी एक अभिभावक के तौर पर मेरा और मां का ख्याल रखती हैं साथ ही वह हमपर नजर भी बनाए रखती हैं।  आज भी अगर हमें कहीं बाहर जाना होता है तो हमें नानी से पूछना पड़ता है। हम साथ में खूब मजे करते हैं और खूब घूमते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
alka yagnik - फोटो : file photo
अपनी मां के साथ अपने तालमेल के बारे में पूछे जाने पर सायशा बताती हैं,  'पूरी दुनिया उन्हें भले ही कमाल की गायिका के तौर पर जानती है लेकिन मेरे लिए वह मेरी दुनिया है। मैंने अपने  काफी रोमांच, रहस्य, भय, आशाएं और सपने उनसे साझा किए हैं। हम दोनों का कमाल का रिश्ता है। कभी कभी मैं उनपर इस कदर नजर रखती हूं कि खाने से लेकर समय पर दवा लेना, स्टूडियो समय पर पहुंची कि नहीं जैसे तमाम सवाल पूछती हूं। कई बार तो वह मुझे कहती भी हैं कि ऐसा लगता है कि मैं उनकी मां हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
alka yagnik - फोटो : file photo
अल्का याग्निक के बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए सायशा ने कहा,  'बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि वह बहुत ही शरारती हैं और उन्हें सोना बहुत पसंद है। वह पूरे पूरे दिन तक सो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मैंने देखा है कि बहुत गायक विभिन्न त्योहारों पर बाहर जाते हैं और परफॉर्म करते हैं लेकिन वह हमेशा अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करती हैं।' वहीं अल्का याग्निक ने कहा कि इस दुनिया में बहुत कम ही लोग है जिससे वह प्यार करती हैं और उनके लिए वह जान भी दे सकती हैं।' ये सारे किस्से सायशा ने छोटे परदे के म्यूजिक रियलिटी शो 'सारेगामापालिटिल चैंप्स' के सेट पर साझा किए और इसे दर्शक आने वाले वीकेंड एपिसोड में देख सकेंगे।

पढ़ें: अनोखे अंदाज में कार्तिक ने कोरोना वायरस के बारे में फैलाई जागरूकता, कहा- 'सब पर एक साथ आई मुसिबत'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें