फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल से पति से अलग रह रही हैं अल्का याग्निक, सैकड़ों हिट गाने देने के बावजूद बॉलीवुड ने भुलाया

Fri, 20 Mar 2020 09:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
alka yagnik - फोटो : social media
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस सिंगर के गाने सबसे ज्यादा मशहूर हुए, वो अल्का याग्निक हैं । 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अल्का की आवाज सुनाई देती थी । कोई भी फिल्म अल्का के गानों के बिना अधूरी लगती थी । अल्का याग्निक 20 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं और ये उनका 54वां बर्थडे होगा। इस मौके पर जानते हैं अल्का के बारे में कुछ अनसुनी बातें....
विज्ञापन

2 of 7
Alka Yagnik - फोटो : instagram
अल्का याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है । अल्का का जन्म कोलकाता की एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 7
alka yagnik
घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अल्का कोलकाता आकाशवाणी में गाने लगी थीं। साथ ही वो भजन भी गाया करती थीं। 10 साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं।

4 of 7
alka yagnik
राज कपूर को अल्का की आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की थी। अल्का ने जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में' गाया तो वो जबरदस्त हिट हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
alka yagnik
इसके बावजूद अल्का को बॉलीवुड में पैर जमाने में करीब 8 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिल पाई। इसके बाद तो अल्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अल्का अब तक 1100 फिल्मों में करीब 2400 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
alka yagnik - फोटो : instagram
अल्का ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी सायशा है । अल्का अपने पति से 27 साल से अलग रह रही हैं । साल 2018 12 दिसंबर को अल्का ने अपनी बेटी की शादी की थी । शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । अल्का बॉलीवुड की सुपरहिट प्लेबैक सिंगर रहीं लेकिन उनकी बेटी ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी । अल्का ने 5 साल पहले फिल्म 'तमाशा' में अगर तुम साथ हो गाना गया था जो दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
alka yagnik - फोटो : instagram
अल्का याग्निक पिछले कुछ सालों से गाना नहीं गा रही हैं। इसकी वजह वो आज के संगीत में बदलाव को मानती हैं। बॉलीवुड के गानों में इतना बदलावा आ गया है कि 90 के दशक के सिंगर जैसे कुमार शानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक को काम मिलना ही बंद हो गया है। अल्का का मानना है कि बॉलीवुड में गानों की मधुरता खो गई है और उसकी जगह फूहड़ता ने ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें