अलका कौशल
2 सितंबर 1969 को अलका कौशल का जन्म दिल्ली में विश्व मोहन बडोला और सुशीला बडोला के घर में हुआ है, जो खुद एक प्रतिष्ठित स्टेज कलाकार हैं। अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी अलका दिल्ली नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करने के बाद टीवी की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। जहां उन्होंने तुम पुकार लो, मंजिले अपनी-अपनी, जैसी कई सीरियर्स में बतौर सपोर्टिंग कास्ट काम किया। सही मायने में अलका को सीरियल कुबूल है से पहचान मिली।