फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ केस पर उबला बॉलीवुड और थप्पड़ मारकर भी हीरो बने सलमान समेत ये हैं हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 09 Jun 2019 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor, salman khan, hrithik roshan - फोटो : social media
अलीगढ़ केस में बॉलीवुड का फूटा गुस्सा
अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस से पूरा देश हिल गया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे अक्षय कुमार, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर और रवीना टंडन ने ट्वीट किया। इन सबके बीच सोनम कपूर और फिल्ममेकर अशोक पंडित के बीच तीखी बहस हो गई। सोनम ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'जो भी हुआ वो बेहद भयावह और दिल दुखाने वाला था।' वहीं अशोक पंडित ने एक दूसरे रेप केस से तुलना करते हुए सोनम कपूर पर सवाल उठाए कि दोनों मामलों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं क्यों?
विज्ञापन

2 of 5
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
ईद पर 'भारत' ने दी दस्तक
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते शुक्रवार की बजाय बुधवार को नई फिल्म रिलीज हुई। ईद के खास मौके पर सलमान खान एक बार फिर हाजिर हुए। फिल्म भारत ने रिलीज के साथ बंपर कमाई की। पहले दिन भारत ने जहां 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म 31 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई। इसके साथ ही तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और भी कम हुआ है। सलमान-कटरीना स्टारर भारत 3 दिन में 100 करोड़ क्लब के पास पहुंच चुकी है। फिल्म ने तीसरे दिन 22.20 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी फिल्म अभी तक कुल 95.50 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान ने सेक्योरिटी गार्ड को जड़ा थप्पड़
सलमान खान अपनी फिल्म भारत को लेकर नहीं बल्कि सेक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में बने रहें। सलमान फिल्म भारत के प्रीमियर में पहुंचे थे जहां ये घटना हुई। यहां एक सेक्योरिटी गार्ड ने बच्चे के साथ बदतमीजी कर दी। ये देख सलमान भड़क गए और उन्होंने सरेआम सेक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। सलमान खान की इस हरकत पर बॉडीगार्ड शेरा ने कहा, 'मालिक को जल्दी गुस्सा आता है । वो बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते हैं ।'  

4 of 5
super 30 - फोटो : amar ujala
'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। फिल्म में ऋतिक बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में ऋतिक भोजपुरी भाषा बोलते दिखाई दे रहे हैं। 12 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने खोले जिंदगी के कई राज
सुष्मिता सेन का एक इंटरव्यू इस हफ्ते छाया रहा। जिसमें उन्होंने रोहमन शॉल से लेकर अपनी बेटियों के बारे में खुलकर बात की। सुष्मिता ने दोनों बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को शेयर किए। उन्होंने बताया कि 'मैं चाहती हूं कि जब मेरी दोनों बेटियां 18 साल की हो जाएं तो वो अपने रियल पैरेंट्स से मिलें।' वहीं ऐश्वर्या राय से कोल्ड वॉर के सवाल पर सुष्मिता ने कहा कि 'अगर आप पुराने इंटरव्यू को देखेंं तो मैंने हमेशा ऐश्वर्या के प्रति गर्मजोशी दिखाई है। ऐश्वर्या दूसरों से बिल्कुल अलग हैं। हमारे बीच बिल्कुल भी कोल्डवार जैसा नहीं था। यह बहुत ही बकवास है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें