'उड़ता पंजाब' में अपने दमदार अभिनय के लिए बॉलीवुड की क्यूट प्रिंसेस आलिया भट्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं पापा महेश भट्ट ने बेटी आलिया को अवॉर्ड जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने आलिया की एक क्यूट की तस्वीर भी खींची है जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है और लिखा है कि बेस्ट गर्ल को बेस्ट अवॉर्ड मिलने के बाद की खुशी। अवॉर्ड को साथ लेकर सोती बेटी।
विज्ञापन
फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी के साथ आलिया ने किया कुछ ऐसा, महेश भट्ट ने खींचा फोटो
2 of 5
आपको बता दें कि इस फोटो में खास बात ये है कि आलिया की सोती हुई ये फोटो उनके पिता महेश भट्ट ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैप्चर की है। इस तस्वीर में आलिया अपने बेड पर फिल्मफेयर अवॉर्ड को साथ लेकर चैन से सो रही हैं।
विज्ञापन
फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी के साथ आलिया ने किया कुछ ऐसा, महेश भट्ट ने खींचा फोटो
3 of 5
महेश भट्ट ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ-साथ आलिया की अवॉर्ड लेते हुए एक और तस्वीर शेयर की है और उसे कुछ सीख भी दी है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी के साथ आलिया ने किया कुछ ऐसा, महेश भट्ट ने खींचा फोटो
4 of 5
पापा महेश भट्ट ने ट्वीट किया है कि आलिया एक बार जैसे ही तुम निडर बन जाओगी जिंदगी असीम हो जाएगी। मुबारक हो मेरी लिटिल बिग गर्ल।
फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी के साथ आलिया ने किया कुछ ऐसा, महेश भट्ट ने खींचा फोटो
5 of 5
आपको बता दें कि उड़ता पंजाब फिल्म में आलिया ने खेतों पर काम करने वाली एक मजदूर का किरदार निभाया था जो गलती से मानव तस्करी और ड्रग के व्यवसाय मे फंस जाती है।