फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

Mon, 16 Jan 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। इस साल अप्रैल में दोनों की शादी को 10 साल हो जाएंगे। अपनी शादी और ऐश को प्रपोज करने के पलों को याद करते हुए अभिषेक ने ट्विटर अकाउंट पर काफी कुछ लिखा है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ अपने इस सफर को बेहद ही खुशनमा कहा है।
विज्ञापन

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

2 of 7
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 10 साल पहले न्यूयॉर्क की कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी में खड़े होकर मैंने ऐश्वर्या से पूछा था- मुझसे शादी करोगी। इस पर ऐश्वर्या ने जवाब दिया था- 'हां'। 
विज्ञापन

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

3 of 7
अभिषेक के मुताबिक उन्होंने तेज धड़कते दिल से ऐश को प्रपोज किया था और ऐश्वर्या ने हां कहने में एक सेकेंड का भी समय नहीं लिया था। ये लम्हा ऐश और अभिषेक दोनों की जिदंगी में बहुत खास है। 

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

4 of 7
आपको बता दें कि मणि रत्नम की फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के तुरंत बाद ही अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। फिल्म 'गुरु' को रिलीज हुए भी 10 साल हो चुके हैं। ये फिल्म 12 जनवरी, 2007 को रिलीज हुई थी। अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को भी 10 साल होने वाले हैं। आज दोनों 5 साल की बेटी आराध्या के माता-पिता हैं। 
विज्ञापन

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

5 of 7
क्या आपको मालूम है कि फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में ऐश्वर्या और अभिषेक ने पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म 'उमराव जान' में भी एक साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

6 of 7
आपको बता दें कि एक समय अभिषेक की शादी करिश्मा कपूर सो होने वाली थी। अक्टूबर 2002 में अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो गई थी लेकिन जनवरी 2003 में ये रिश्ता टूट गया। इसके करीब 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक ने किया खुलासा, 'कड़कड़ाती ठंड में बॉलकनी से किया था ऐश को प्रपोज'

7 of 7
वहीं अभि‍षेक की शादी से पहले अमिताभ बच्चन अपनी होने वाली बहू ऐश्वर्या राय का मांगलिक दोष खत्‍म करने के लिए उन्हें लेकर काशी पहुंचे थे। ऐश्वर्या की कुंडली से मंगल का दोष काटने के लिए उनकी शादी सबसे पहले काशी के संकट मोचन मंदिर परिसर में लगे बरगद और पीपल के पेड़ से कराई गई थी। आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या ने पेड़ों के साथ 21 फेरे लिए थे। इसके बाद अभिषेक का रुद्राभिषेक भी कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें