आलिया भट्ट और कटरीना कैफ बॉलीवुड में अच्छे दोस्त माने जाते हैं लेकिन जैसे ही आलिया और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों में शुरू हुए तो खबरें आई कि इस रिश्ते से आलिया की बेस्ट फ्रेंड और रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड खुश नहीं हैं हालांकि दोनों में से किसी ने भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का आज जन्मदिन है। कटरीना 35 साल की हो गई हैं। अब ऐसे मौके पर आलिया पनी सबसे अच्छी दोस्त कटरीना को विश न करें ये कैसे हो सकता है। इस खास मौके पर कटरीना की दोस्त आलिया भट्ट ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने कटरीना के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुआ आलिया ने लिखा है, ‘हैपिएस्ट बर्थडे कैटरीना...’
विज्ञापन
3 of 5
इस तस्वीर को देखने के बाद तो ऐसा लगता है कि कटरीना और आलिया के बीच किसी तरह की कोई खटास नहीं है। लेकिन पिछले दिनों कटरीना के एक करीबी दोस्त ने आलिया और रणबीर की रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाली बात कही थी। उनहोंने कहा था कि 'कटरीना जानती हैं कि आलिया और रणबीर का रिलेशनशिप कैसे खत्म होगा। वह पहले यह सब देख चुकी है।'
4 of 5
आलिया और कैटरीना
आलिया और कटरीना ने अब तक कोई फिल्म साथ में नहीं की है, लेकिन फिर भी दोनों की दोस्ती बेहद खास है। बताया जाता है कि आलिया और कटरीना की मुलाकात जिम में हुई थी। इसी के बाद दोनों की जान पहचान हुई और फिर ये जान-पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। दोनों अक्सर एक दूसर के साथ फोटो शेयर करती थीं।
ये सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर के साथ कटरीना का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका था दोनों एक दूसर क साथ लिव-इन मं रहते थे लेकिन फिर इस रिश्ते के बीच आईं रणबीर की मां नीतू कपूर और ये रिश्ता किसी अंजाम तक जाने से पहले ही खत्म हो गया।