फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Kapoor Birthday: आलिया ने सास नीतू कपूर के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- दादी मां...'

Fri, 08 Jul 2022 10:12 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना  64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें दोस्त, रिश्तेदार से लेकर फैंस तक शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहू आलिया भट्ट ने भी उन्हें बर्थडे के अवसर पर खास अंदाज में विश किया है। एक्ट्रेस ने अपनी सास नीतू कपूर संग बेहद प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों के बीच मां बेटी की तरह प्यार देखा जा सकता है। इसी के साथ आलिया ने प्यारा सा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनी राजदान, आलिया भट्ट, नीतू कपूर - फोटो : insta
आलिया ने साझा किया प्यारा सा नोट
आलिया भट्ट ने नीतू कपूर के जन्मदिन पर अपनी हल्दी सेरेमनी की अनदेखी पिक्चर शेयर की है, जिसमें नीतू उनका माथा चूमती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की शुभकमानाएं..मेरी सास/मेरी दोस्त/ जल्द ही बड़ी मां (दादी) बनने वाली हैं...लव यू सो सो मच'।

विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, नीतू कपूर - फोटो : social media
नीतू कपूर ने बरसाया बहू पर प्यार
आलिया की इस स्टोरी को नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम से रीशेयर किया है और अपनी बहू पर प्यार बरसाया है। नीतू ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'लव यू सो मच'। इसके अलावा नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की वीडियोज और तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें कपूर परिवार के सभी लोग सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : insta-viralbhayani/social media
आलिया और नीतू कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात करें नीतू कपूर की उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है और इसके अलावा वह एक रियलिटी शो को भी जज करती दिखाई दी थीं।  वहीं आलिया भट्ट की रणबीर कपूर संग फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा फिल्म डार्लिंग्स में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही आलिया के हाथ में एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें