अमर उजाला ने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की जिस फिल्म के संगीत पर काम शुरू होने की एक्सक्लूसिव खबर साल भर पहले ब्रेक की थी, संजय लीला भंसाली ने फिर से उसी फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। इस दौरान बदलाव सिर्फ इतना हुआ है कि फिल्म का लीड रोल अब प्रियंका चोपड़ा की बजाय आलिया भट्ट करेंगी, जिनकी तारीखें भंसाली के पास सलमान खान स्टारर इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद से सुरक्षित हैं।