एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' में कुछ अलग करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया अलग ही अवतार में नजर आएंगी..चलिए जानते हैं आलिया के इस नये लुक के बारे में..
विज्ञापन
2 of 5
Alia bhatt
मंगलवार को एक पत्रिका की ओर से सबसे स्टाइलिस्ट अवार्ड मिलने के बाद आलिया भट्ट ने फिल्म की कहानी से जुड़ी कुछ बाते शेयर की। आलिया ने कहा कि ये पहली बार है जब वे किसी पीरियड फिल्म में काम करने जा रही हैं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। बता दें कि आलिया इस फिल्म को लेकर बहुत ही खुश हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Alia Bhatt
हाल ही में आलिया एक स्वच्छता अभियान के विज्ञापन में भी नजर आई थीं। आलिया ने इस अभियान को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया था। विज्ञापन में उनके साथ एक्टर वरुण धवन भी थे। विज्ञापन की टैग लाइन थी 'बदलेगा सीन जब इंडिया होगा क्लीन।'
4 of 5
Alia bhatt
जब आलिया से ये पूछा गया कि उन्हें स्टाइल में रहना पसंद है तो इस पर उन्होंने कहा कि 'बिल्कुल मुझे स्टाइलिस्ट रहना बेहद पसंद है और ये मेरे लिए जरुरी भी बन गया है।' बता दें कि फिल्म 'राजी' हरिंदर सिख्खा के उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' की सच्ची घटना पर आधारित है।
फिल्म की कहानी एक महिला के अपनी पहचान को बचाने को लेकर है। आलिया फिल्म में एक कश्मीरी महिला का किरदार निभाने जा रही हैं जो एक पाकिस्तानी अफसर से शादी करती हैं। आलिया के शादी करने का मकसद पाकिस्तान आर्मी की खूफियां जानकारी भारतीय सुरक्षाबलों को मुहैया करवाना है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और विनीत जैन हैं। फिल्म 11 मई 2018 को रिलीज होगी।