फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आलिया ने बेबी गर्ल को दिया जन्म और एलन मस्क के समर्थन में कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 06 Nov 2022 07:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर इंतजार पूरा हुआ। कपूर खानदान में किलकारी गूंज उठी है। जी हां, आलिया भट्ट मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। कपूर और भट्ट परिवार में सब एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।
 

Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

विज्ञापन

3 of 11
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु फिल्मी इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी निजी जिंदगी किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती है। दोनों की लव स्टोरी से शुरू हुआ यह सफर उनके तलाक के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों अक्सर अपने काम के साथ-साथ पर्सनल कारणों से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दिनों अपनी बीमारी के बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी देने के बाद सामंथा को लेकर हर कोई अपनी चिंता जता रहा है। लेकिन खास बात यह है कि अब चिंता जताने वालों की इस लिस्ट में उनके एक्स पति और अभिनेता नागा चैतन्य का नाम भी शामिल हो गया है। जो एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ले आया है। 

Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा की तबीयत के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य, फोन कर पूछा हाल

4 of 11
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बिटिया को जन्म दिया है। इस खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं। कपूर परिवार में बधाईयों का तांता लग गया है। इसके अलावा तमाम सिने हस्तियां भी आलिया-रणबीर कपूर को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और नन्ही परी को आशीर्वाद दे रहे हैं।
 

Alia Bhatt Baby: मां बनने के बाद आलिया ने शेयर किया पहला पोस्ट, खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे

विज्ञापन

5 of 11
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जिन्होंने रविवार का दिन फैंस के लिए खास बना दिया। कपल ने अपने घर में नन्ही परी का स्वागत किया है, जिसके बाद से ही आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक बधाई दे रहे हैं। आलिया ने भी मां बनने के बाद एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को जादुई गुड़िया बताया है। इस गुड न्यूज के साथ ही फैंस आलिया की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, लोग यह भी जानना चाहते हैं कि कपल अपनी बेटी का नाम क्या रखने वाला है। लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया ने बहुत पहले ही अपनी बेटी का नाम सोच लिया था। 
 

Alia Bhatt Baby: क्या अपनी बेटी का ये नाम रखेंगी आलिया भट्ट? शादी से पहले ही नेशनल टीवी पर कर चुकी हैं खुलासा

विज्ञापन

6 of 11
सबा इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद और एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की शादी हो चुकी है। शादी के फोटोज और वीडियो खुद शोएब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस भाई-बहन के प्यार की काफी तारीफ कर रहे हैं।
 

Saba Ibrahim Wedding: दुल्हन बन भाई शोएब और भाभी दीपिका के साथ जमकर नाचीं सबा, फैंस ने यूं लुटाया प्यार

विज्ञापन

7 of 11
जान्हवी कपूर, ओरहान अवात्रामणि - फोटो : insta
ओरहान अवात्रामणि एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें भले ही फिल्मों में न देखा गया हो लेकिन बॉलीवुड की ज्यादातर पार्टियों में वह शिरकत जरूर करते नजर आते हैं। इसके अलावा न्यासा देवगन से लेकर सारा अली खान तक सभी स्टार किड्स के साथ भी ओरहान की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। वहीं इस समय ओरहान और जान्हवी कपूर के एक दूसरे को डेट करने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। अब एक साक्षात्कार के दौरान जान्हवी ने ओरहान के बारे में बात की।

Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि को लेकर जान्हवी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- उनके साथ...

8 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी बात को बेबाकी से लोगों के सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर उनके बयानों की वजह से विवाद भी शुरू हो जाते हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में ट्विटर के वैरिफिकेशन को लेकर चल रहे घमासान पर अब कंगना ने भी खुलकर अपनी बात रखी है। 

Kangana Ranaut: एलन मस्क के समर्थन में आईं कंगना रणौत, ब्लू टिक को लेकर कह दी ये बड़ी बात

9 of 11
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सिनेमा के छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अब भी इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में अभिनेता ऋषभ शेट्टी नजर आए, जिनके काम को खूब पसंद किया जा रहा है। ऋषभ को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं लेकिन अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड आज के समय में कहां पर गलती कर रहा है?
 

Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है

10 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कन्नड़ सिनेमा में बनी 'केजीएफ' के दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ, जो खूब पसंद किया गया। लेकिन 2022 में रिलीज हुए दूसरे पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1250 करोड़ की धांसू कमाई की थी और अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब तक 'केजीएफ 3' को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब फिल्म के अभिनेता और रॉकी भाई के नाम से मशहूर हुए यश ने बताया है कि 'केजीएफ' का तीसरा पार्ट कब आएगा? 

KGF Chapter 3: कब आएगी 'केजीएफ 3' और क्या है मेकर्स की प्लानिंग? रॉकी भाई ने किया खुलासा

विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान और अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लगातार चर्चा में हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं और बीते दिनों, अभिनेता ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान मन्नत के बाहर उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे। वहीं, अब शाहरुख खान एक बार फिर फैंस से कनेक्ट हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें फैंस ने शाहरुख से फिल्मों से लेकर उनके बेटे अबराम के बारे में भी मजेदार सवाल किया? आइए बताते हैं क्या है वो सवाल...

Shahrukh khan: शाहरुख का स्टारडम देख कैसा होता है अबराम का रिएक्शन? फैन के सवाल पर किंग खान ने दिया जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें