फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolled: एयरपोर्ट लुक को लेकर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, लोगों ने दिया सस्ती दीपिका पादुकोण का टैग

Mon, 09 May 2022 01:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अकसर ही अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर पहुंचीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपने लुक्स के लिए ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। आलिया को उनकी चाल-ढाल से लेकर उनके बालों के हेयरस्टाइल के लिए ट्रोल किया गया। ट्रोल्स का कहना है कि अभिनेत्री ने दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी किया है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के एयरपोर्ट के लुक की जहां फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं तो ट्रोल्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ट्रोल्स का कहना है कि आलिया दीपिका पादुकोण का लुक बार-बार कॉपी कर रही हैं। इससे पहले भी एक पार्टी में मौजूद आलिया के लुक की तुलना दीपिका से की गई थी। एक यूजर ने कहा कि यार बार-बार दीपिका को कॉपी करती है ये, साफ दिखाई देता है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि दीपिका के अलावा कोई और नहीं बचा क्या? कॉपीकैट कही की और एक ने तो सस्ती दीपिका ही कह डाला। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के लुक की बात करे तो उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट्स और गूची की ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी है। आलिया ने आंखों पर ग्लासेज और मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं, उन्होंने अपने बालों का एक बन बनाया है और हाथ में बड़ा सा बैग लिया हुआ है। आलिया का ये लुक काफी स्टाइलिश है, लेकिन दीपिका जैसा लुक लगने की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
,आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया अभी ट्रोल्स के निशाने पर हैं और उन्हें हाल ही में शुगर ड्रिंक को प्रमोट करने के लिए भी ट्रोल किया गया है। वहीं, आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें